{"_id":"67dc5cee76386f67eb063643","slug":"accused-absconding-in-theft-from-solar-plant-arrested-sent-to-jail-roorkee-news-c-5-1-drn1027-645307-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सोलर प्लांट से चोरी में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सोलर प्लांट से चोरी में फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
विज्ञापन
पुलिस ने खेत में लगे सोलर प्लांट से बैटरी समेत अन्य सामान चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
बुग्गावाला थाना क्षेत्र स्थित शहीदवालाग्रंट निवासी सुनील कुमार ने 14 जनवरी को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके खेत से चोरों ने सोलर बैटरी, मशीन आदि सामान चोरी कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया था। साथ ही पप्पू, गौतम और दिलीप निवासी शहीदवालाग्रंट को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद कर लिया था। योगेश उर्फ चिंटू निवासी शहीदवालाग्रंट फरार चल रहा था। तभी से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
प्रभारी निरीक्षक भगवान सिंह मेहर ने बताया कि बुधवार शाम पुलिस को सूचना मिली थी कि योगेश रुड़की स्थित रामनगर कोर्ट रोड के पास घूम रहा है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। साथ ही आरोपी की निशानदेही पर चोरी की एक बैटरी भी बरामद की है। बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।