{"_id":"66940d534fbb1cac860ccb9b","slug":"accident-in-roorkee-a-tractor-trolley-loaded-with-mining-material-crushed-a-bike-rider-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Roorkee: खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, परिजनों ने शव सड़क पर रख किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Roorkee: खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को कुचला, परिजनों ने शव सड़क पर रख किया हंगामा
Sun, 14 Jul 2024 11:09 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:09 PM IST
सार
परिजनों ने शव को सड़क पर रख हंगामा किया। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और इसके आगे कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
घटना के बाद मौके पर खड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के रुड़की स्थित पिरान कलियर में एक खनन से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारी युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
रुड़की के पिरान कलियर क्षेत्र में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। युवक रेणू (32) शेखवाले से हदीपुर आ रहा था। हदीपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
परिजनों ने शव को सड़क पर रख हंगामा किया। लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है कि आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की जाए और इसके आगे कार्रवाई की जाए। वहीं पिरान कलियर पुलिस का कहना है कि आरोपी फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन