{"_id":"803368093d64b94840db12c185475465","slug":"absconded-cow-smugler-and-rape-accuse-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्कर व दुराचार का आरोपी गिरफ्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्कर व दुराचार का आरोपी गिरफ्ता
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
Updated Thu, 18 Feb 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश से लदा लोडर छोड़कर फरार हुआ तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वहीं युवती से दुराचार के आरोपी लाइनमैन को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। दुराचार में जेल गए लाइनमैन के मामले में ऊर्जा निगम में भी हलचल रही। अधिकारियों ने आरोपी को प्राइवेट लाइनमैन बताया है।
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली पुलिस को चार दिन पहले एक लोडर में कटान के लिए गोवंश ले जाने की सूचना मिली थी। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने टीम सहित तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया था। सलेमपुर कमेलपुर मार्ग पर घेराबंदी कर गोवंश से लदे एक लोडर को रोक लिया गया था। मगर ड्राइवर फरार हो गया था। पुलिस ने चार दिन बाद आरोपी जुलफान निवासी सोहलपुर गाढ़ा को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र में लाइन पार के एक गांव में युवती से दुराचार के आरोपी लाइनमैन शशिकांत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर से मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। तीन दिन बाद बुधवार को मामले की तहरीर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी शशिकांत निवासी शक्ति विहार कालोनी रुड़की को गिरफ्तार कर लिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी अमर चंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन