फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Abandoned dogs bit 17 people in one day

Roorkee News: लावारिस कुत्तों ने एक दिन में 17 लोगों को काटा

Thu, 27 Feb 2025 11:47 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Abandoned dogs bit 17 people in one day
रुड़की और देहात में बृहस्पतिवार को एक बार फिर लावारिस कुत्तों ने एक दिन में 17 लोगों को काटकर घायल कर दिया। यह लोग सुबह से ही सिविल अस्पताल में एंटी रेबीज टीका लगवाने पहुंच गए। वहीं, एंटी रेबीज को लेकर सिविल अस्पताल ने मुख्यालय को डिमांड भेजी है।
विज्ञापन




रुड़की और देहात में लावारिस कुत्ते राह चलते लोगों पर हमला कर रहे हैं। बाजार या घर के आसपास जा रही महिलाओं पर भी हमला कर रहे हैं। अधिकतर लावारिस कुत्ते स्कूल जाते या घर के बाहर खेलते बच्चों पर हमला कर रहे हैं। ऐसे में कुत्तों के हमले के बाद बड़ी संख्या में लोग रोजाना एंटी रेबीज लगवाने सिविल अस्पताल पहुंच रहे हैं। अब एक बार फिर कुत्तों ने एक दिन में 17 लोगों को काटकर घायल कर दिया। बृहस्पतिवार को यह लोग टीका लगवाने सिविल अस्पताल पहुंचे। इनमें सबसे अधिक संख्या बच्चों और महिलाओं की रही। उधर, सिविल अस्पताल के अपर निदेशक एवं सीएमएस डाॅ. संजय कंसल ने बताया कि एंटी रेबीज की डिमांड लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए और एंटी रेबीज की डिमांड मुख्यालय को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed