{"_id":"610c2b2f8ebc3eaab37ac889","slug":"aashirwad-yatra-will-welcome-the-union-minister-roorkee-news-drn3866473144","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशीर्वाद यात्रा से होगा रक्षामंत्री का भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशीर्वाद यात्रा से होगा रक्षामंत्री का भव्य स्वागत
रुड़की स्थित हरमिलाप धर्मशाला में केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री अजय भट्ट के आगमन को लेकर पत्रकारो
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
रुड़की। केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रहे अजय भट्ट का आशीर्वाद यात्रा से भव्य स्वागत किया जाएगा। 17 अगस्त को मुजफ्फरनगर रामपुर तिराहे से तीन दिवसीय यात्रा शुरू होकर देहरादून तक जाएगी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को रुड़की हरमिलाप धर्मशाला में आयोजित पत्रकारवार्ता में आशीर्वाद यात्रा के हरिद्वार जिले से संयोजक एवं पूर्व दर्जाधारी विनय रोहिला ने कहा कि नैनीताल से सांसद अजय भट्ट केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड आ रहे हैं। इसके उपलक्ष्य में भव्य जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 17 से 20 अगस्त तक चलने वाली यह यात्रा पांच जिलों में जाएगी। इस दौरान सबसे पहले केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री रामपुर तिराहा मुजफ्फरनगर में शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद यात्रा नारसन बॉर्डर पहुंचेगी, जहां सचिन गुर्जर और सोनू धीमान कार्यक्रम के संयोजक रहेंगे। वहां से यात्रा मंगलौर, रुड़की और भगवानपुर होते हुए देहरादून जाएगी। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट के रुड़की आगमन पर भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाली हॉकी टीम एवं अन्य खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रेसवार्ता में जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा के सह संयोजक अमन त्यागी, जिला महामंत्री आदेश सैनी, पूर्वी मंडल अध्यक्ष अभिषेक चंद्रा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधु, पिछड़ा आयोग अध्यक्ष कल्पना सैनी, पूर्व दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति, विवेक चौधरी आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भगवानपुर में भी भाजपा की आशीर्वाद यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। इसमें यात्रा के संयोजक विनय रोहिला ने कहा कि 17 अगस्त से सभी विधानसभाओं में शुरू होने वाली आशीर्वाद यात्रा के लिए कार्यकर्ताओं को जुट जाना चाहिए। भाजपा नेता सुबोध राकेश ने कहा कि क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने गांव जाकर भाजपा की उपलब्धि गिनाएं और यात्रा को सफल बनाने का प्रयास करें। बैठक में नरेश धीमान, जगदीश सैनी, सुरेंद्र वर्मा, आशु चौधरी और राजकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।