फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Aarti performed by offering laddus to Ganpati

गणपति को लड्डू का भोग लगाकर की आरती

Sun, 12 Sep 2021 11:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Aarti performed by offering laddus to Ganpati
रुड़की स्थित लक्ष्मी नारायण घाट पर गणपति विसर्जन से पूर्व पूजन में भाग लेते श्रद्धालु। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन शहर और देहात में मंदिरों और घरों में विराजमान गणपति को श्रद्धालुओं ने लड्डू का भोग लगाया और उनकी आरती की। आईआईटी में भी श्रद्धालुओं ने तीसरे दिन गणपति बप्पा मोरिया के नारे लगाते हुए उनकी प्रतिमा का गंगनहर में विसर्जन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को भाद्रपद मास की शुक्ल चतुर्थी को श्री गणेश जन्मोत्सव की शुरुआत हुई थी। इस शुभ घड़ी में श्रद्धालुओं ने विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता भगवान गणेश को घरों और मंदिरों में विराजमान किया था। गणेश चतुर्थी के तीसरे दिन रविवार को हर मिलाप धर्मशाला, पंचायती धर्मशाला, गणेशपुर मंदिर, सीबीआरआई और आईआईटी के अलावा शहर में अन्य जगह भी लोगों के घरों और मंदिरों में विराजमान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान सुबह ही श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश को स्नान कराकर उनकी पूूजा की। इसके बाद भगवान को लड्डू का भोग लगाकर आरती की गई। पंडित राकेश कुमार शुक्ला ने बताया कि हालांकि शास्त्रों के अनुसार गणेश चतुर्थी 10 दिन की होती है। 10 दिन बाद अनंत चतुर्दशी को घरों में विराजमान श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन होता है। हालांकि अब विसम संख्या जैसे एक, तीन, पांच को श्रद्धालु श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन कर देते हैं। रविवार को आईआईटी में विराजमान श्रीगणेश की प्रतिमा का धूमधाम से विसर्जन किया गया। इसके अलावा अंबर तालाब, साकेत आदि मोहल्ले के लोगों ने गंगनहर पहुंचकर श्रीगणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। उन्होंने बताया कि अब अनंत चतुर्दशी तक श्रीगणेश की पूजा-अर्चना होगी। साथ ही प्रतिमा का विसर्जन भी होता रहेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed