{"_id":"61058b918ebc3e67015e1d94","slug":"aadhat-s-warehouse-raided-sealed-roorkee-news-drn3861499167","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़त के गोदाम पर छापा, गोदाम किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़त के गोदाम पर छापा, गोदाम किया सील
विज्ञापन
खानपुर/सुल्तानपुर। आपूर्ति निरीक्षक ने एक आढ़त के गोदाम पर सस्ते गल्ले की दुकान का राशन होने के शक पर छापामारी की। इसके बाद आढ़त के गोदाम को सील कर गेहूं से लदी ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया।
शुक्रवार देर रात किसी ने एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी को सूचना दी कि सुल्तानपुर में एक आढ़त पर सरकारी सस्ते गल्ले का गेहूं बेचा जा रहा है। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा और पुलिस को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां आढ़त पर गेहूं के 218 बोरे गोदाम में रखे मिले, जबकि 250 बोरे ट्रैक्टर ट्रॉली में लदे हुए थे। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक ने सस्ते गल्ले के राशन का होने के शक में गोदाम को सील कर दिया। साथ ही ट्रैक्टर को भी कब्जे में ले लिया। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि बोरों पर सस्ते गल्ले के राशन वाला मार्का लगा हुआ था। इसकी रिपोर्ट एसडीएम को भेजी जाएगी। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी का कहना है कि आपूर्ति विभाग मामले की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी।
------------
राशन वितरण में देरी पर जताई नाराजगी
लक्सर/खानपुर। लक्सर क्षेत्र के मखियाली कलां गांव के एक ग्रामीण ने शुक्रवार को लक्सर के आपूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार शर्मा से शिकायत की थी कि गांव के राशन डीलर द्वारा बीपीएल कार्ड धारक उपभोक्ताओं को निशुल्क दिए जाने वाला जुलाई महीने का राशन किसी को वितरित नहीं किया है। इस पर आपूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा ने देर शाम मखियाली पहुंचकर राशन डीलर की दुकान पर पहुंचकर जांच की। जांच में पता चला कि डीलर ने कई दिन पहले सरकारी गोदाम से सस्ते गल्ले का राशन उठा लिया था, लेकिन इसे बांटा नहीं है। इसके बाद उन्होंने दुकान का स्टॉक चेक किया तो निशुल्क वितरण वाला गेहूं और चावल स्टॉक में रखा मिला। सरकारी गोदाम से राशन उठाने के बावजूद इसके वितरण में देरी किए जाने पर आपूर्ति निरीक्षक ने सख्त नाराजगी जताई और दो दिन के भीतर वितरण करने के निर्देश दिए हैं। आपूर्ति निरीक्षक दिनेश शर्मा ने बताया कि अगस्त महीने से सस्ते गल्ले के उपभोक्ताओं को गेहूं, चावल और चीनी के साथ ही राशन में दाल भी मिलेगी।