{"_id":"6a21cafe9121440f37031975","slug":"a-tree-fell-on-the-main-road-blocking-traffic-for-an-hour-roorkee-news-c-5-1-drn1027-988155-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, एक घंटे बाधित रहा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, एक घंटे बाधित रहा यातायात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर के बाहर मुख्य यातायात मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर जाने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पेड़ गिरने से क्षेत्र में एक घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर फायर स्टेशन रुड़की की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।
फायर स्टेशन रुड़की के अनुसार सुबह करीब 10:35 बजे सूचना मिली कि तहसील के बाहर मुख्य सड़क पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही फायर यूनिट वुडन कटर के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर फायरकर्मियों ने स्थिति का जायजा लिया और पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटने का कार्य शुरू किया।
फायरकर्मियों ने वुडन कटर की सहायता से पेड़ को काटकर सड़क किनारे हटाया जिसके बाद मार्ग को पूरी तरह साफ कर दिया गया। राहत कार्य पूरा होने के बाद वाहनों की आवाजाही सुचारु कराई गई। फायर स्टेशन अधिकारी वंश नारायण यादव ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य में मोहन सिंह, विपिन सैनी और हरिश्चंद्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही।