फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A student is being harassed through a fake ID

Roorkee News: फर्जी आईडी बनाकर छात्रा को किया जा रहा परेशान

Thu, 07 May 2026 12:03 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Thu, 07 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A student is being harassed through a fake ID
सोशल मीडिया पर लगातार भेजे जा रहे थे मैसेज, साइबर सेल से ली जा रही मदद
विज्ञापन






रुड़की। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक छात्रा को सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर परेशान करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।



क्षेत्र निवासी एक किशोरी जो एक स्कूल में अध्ययनरत है ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक अज्ञात आईडी से उसे लगातार मैसेज भेजे जा रहे हैं। शुरुआत में छात्रा ने इसे नजरअंदाज किया लेकिन जब मैसेज लगातार आने लगे तो उसने संबंधित व्यक्ति को ऐसा न करने के लिए कहा। इसके बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और लगातार मैसेज भेजकर उसे मानसिक रूप से परेशान करता रहा।
विज्ञापन


छात्रा ने जब आईडी की पड़ताल कराई तो पता चला कि उसे परेशान करने के लिए फर्जी प्रोफाइल बनाई गई है। इसके बाद छात्रा ने पूरी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पीड़िता ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पीड़िता का कहना है कि लगातार आ रहे मैसेज के कारण वह मानसिक तनाव में है और उसकी पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर बनाई गई फर्जी आईडी की पहचान करने और आरोपी तक पहुंचने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed