फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A smuggler arrested with smack of lakhs

छह लाख की स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Tue, 19 Oct 2021 11:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
A smuggler arrested with smack of lakhs
रुड़की। पुलिस ने लाखों की स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एसपी देहात कार्यालय में एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने प्रेस वार्ता कर बताया कि नशे की रोकथाम के लिए एसएसपी की ओर से सभी थाना प्रभारियों को अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सोमवार की शाम भगवानपुर पुलिस ने चेकिंग अभियान चला रखा था। इस बीच पुलिस को मुल्तानी रोड पर बंद पड़ी एक फैक्टरी के पास एक युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उससे 102 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम बहार आलम निवासी सांपला खत्री, थाना देवबंद जिला सहारनपुर बताया। साथ ही बताया कि मोहम्मद उर्फ जुल्ली निवासी मक्खनपुर, भगवानपुर बरेली से स्मैक खरीदकर लाता है। एसपी देहात ने बताया कि पुलिस की कार्रवाई देखकर आरोपी मोहम्मद उर्फ जुल्ली फरार हो गया। एसपी देहात ने बताया कि स्मैक की कीमत करीब छह लाख रुपये है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इस दौरान पुलिस टीम में एसओ पीडी भट्ट, एसआई अनिल बिष्ट, सचिन कुमार, सुधीर चौधरी, लाल सिंह, रवि दत्त और भूपेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन

-------------
दूसरी बार पकड़ी स्मैक की बड़ी खेप
भगवानपुर एसओ पीडी भट्ट की ओर से स्मैक तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। स्मैक तस्करों को लगातार जेल भेजा जा रहा है। 102 ग्राम स्मैक पकड़े जाने से पहले भी भगवानपुर पुलिस ने दो सौ ग्राम से अधिक स्मैक पकड़ी थी। वहीं, एसपी देहात ने स्मैक की बड़ी खेप पकड़े जाने पर एसओ पीडी भट्ट और पुलिस टीम की पीठ थपथपाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
जनता करे पुलिस का सहयोग
एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि स्मैक का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है। युवा पीढ़ी स्मैक के दलदल में अधिक फंस रही है। नशे की लत पूरा करने के लिए युवा चोरी समेत अन्य अपराध कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों की गतिविधियों पर ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर कहीं पर भी स्मैक या अन्य नशे की तस्करी की जा रही है। इसकी सूचना पुलिस को दें।

फोटो समाचार:
स्मैक की तस्करी करने पर गिरफ्तार
लक्सर। पुलिस ने एक आरोपी को स्मैक की तस्करी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
लक्सर क्षेत्र में स्मैक की तस्करी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि टीम में एसएसआई मनोज सिरोला, सिपाही गंभीर सिंह, रियाज अली और दीपक के अलावा नारकोटिक्स सेल के सिपाही देशराज गौतम को लगाया गया है। टीम ने मुखबिर की सूचना पर लक्सर रुड़की मार्ग पर बदरपुर रेलवे फाटक के पास से एक आरोपी को चेकिंग के दौरान 10.3 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोनू निवासी गांव दाबकी माहेश्वरी कोतवाली लक्सर बताया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed