फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A person flowing in the Ganges, was taking out wood with his friends

गंगा में बहा व्यक्ति, साथियों संग निकाल रहा था लकड़ी

Thu, 29 Jul 2021 11:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
A person flowing in the Ganges, was taking out wood with his friends
सुल्तानपुर। नीलधारा गंगा में बह रही लकड़ी पकड़ना एक ग्रामीण को भारी पड़ गया। वह गंगा के तेज बहाव में बह गया। उसे गंगा में बहता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जल पुलिस को बुलाया। जल पुलिस ने बहे ग्रामीण की काफी देर तक तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, गंगा में बहे ग्रामीण के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा में पानी तेज गति से बह रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के पानी के साथ गंगा में बड़े-बड़े पेड़ और लकड़ियां आ रही हैं। सुल्तानपुर के पास से होकर बह रही नीलधारा गंगा में भी लकड़ियां बहकर आ रही हैं। ऐसे में इन लकड़ियों को निकालने के लिए आसपास के गांवों के लोग अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे भोगपुर गांव निवासी शमशेर (55) पुत्र बदलू गांव के ही कुछ लोगों के साथ नीलधारा गंगा में बहकर आ रही लकड़ियों को निकालने के लिए गया था। इस बीच पानी का बहाव तेज होने पर शमशेर लकड़ी निकालते हुए बह गया। इस पर उसके साथियों ने शोर मचा दिया। साथ ही मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीण और भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी मनोज नौटियाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही घटना की सूचना जल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही जल पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और गंगा में शमशेर की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, गंगा किनारे आसपास के गांवों के लोग भी जमा हो गए। कोतवाली प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि गंगा में बहे ग्रामीण का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। जल पुलिस के जवान लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed