फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A man entered a house and molested a woman, even tore her clothes

Roorkee News: महिला के साथ घर में घुसकर छेड़खानी, कपड़े भी फाड़े

Fri, 18 Oct 2024 12:49 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
A man entered a house and molested a woman, even tore her clothes
I
विज्ञापन

IIपति की तहरीर पर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने शुरू की जांच
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी गांव में रात के समय एक घर में घुसकर दो लोगों ने महिला के साथ छेड़खानी कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं, महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। घटना के समय महिला का पति काम पर गया हुआ था। मामले की तहरीर पुलिस को देकर पीड़ित पक्ष ने कार्रवाई की गुहार लगाई है।
I
I
I
Iसिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के जौरासी निवासी एक ग्रामीण गन्ना कोल्हू में काम करता है। बुधवार रात को ग्रामीण अपने काम पर गया था। रात को उसकी पत्नी घर में अकेली थी। आरोप है कि देर रात को गांव के ही दो लोगों ने उसके मकान का कुंडा खटखटाया। जैसे ही महिला ने दरवाजा खोला तो दोनों जबरन महिला को धक्का देकर घर के अंदर घुस गए। आरोप है कि इन्होंने घर में घुसकर महिला से छेड़खानी कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन

I
Iआरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्हें आता देख आरोपी वहां से धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने इसकी जानकारी बाद में घर लौटे पति को दी तो उन्होंने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed