{"_id":"67db0bdea66f5534ff06cfa4","slug":"a-case-of-robbery-registered-against-two-in-laws-roorkee-news-c-5-1-drn1027-644498-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ससुराल पक्ष के दो लोगों पर लूट का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ससुराल पक्ष के दो लोगों पर लूट का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
लूट के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को भी पुलिस खंगालने की तैयारी में है।
रुड़की के पूर्वावली निवासी अमित शर्मा ने तहरीर देकर बताया था कि पत्नी के साथ विवाद चल रहा है। इसके चलते वह 18 मार्च को स्कूटी से मुजफ्फरनगर कोर्ट में तारीख पर गए थे। बीती शाम के समय वह स्कूटी से लौट रहे थे। जैसे ही वह तांशीपुर के पास सोलर प्लांट के नजदीक पहुंचे तो बाइक सवार दो लोगों ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इसी बीच आरोपियों ने तमंचे से डराया धमकाया और गले पर झपट्टा मारा था। इंस्पेक्टर शांति कुमार गंगवार ने बताया कि रामकुमार शर्मा और हरि मोहन निवासी मुजफ्फरनगर के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।