फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A case of dowry harassment has been registered against seven people including a senior sales engineer

Roorkee News: सीनियर सेल्स इंजीनियर समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A case of dowry harassment has been registered against seven people including a senior sales engineer

विज्ञापन
रुड़की। विवाहिता ने विदेश की एक कंपनी में सीनियर सेल्स इंजीनियर के पद पर तैनात अपने पति के खिलाफ उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि तंग आकर पत्नी मायके चली आई। पुलिस ने सीनियर सेल्स इंजीनियर समेत ससुराल के सात लोगों के खिलाफ दहेत उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।रुड़की कोतवाली को जिला मोहाली जीरकपुर सासनगर पंजाब निवासी महिला ने बताया कि पति सीनियर सेल्स इंजीनियर विजय केदार दत्त भट्ट निवासी सेक्टर 17 कलंबोली नवी मुंबई के साथ 23 जनवरी 2021 को विवाह हुआ था। विवाह में करीब चालीस लाख रुपये के आसपास खर्च हुए थे। आरोप है कि पति ने अपनी पहली शादी की बात छिपा कर दूसरा विवाह किया था। विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने दहेज की मांग करनी शुरू कर दी और आए दिन उत्पीड़न करने लगे। जिससे तंग आकर वह 18 मई 2023 को मायके आकर रहने लगी थी। एएसपी कुश मिश्रा ने बताया की पति विजय केदार दत्त भट्ट, ससुर केदार दत्त भट्ट, सास गोदावरी केदार भट्ट, सुहमा शर्मा, करुणेश शर्मा निवासी मनीष पैराडाइज सेक्टर 17 कलंबोली नवी मुंबई, ननद खीमा भट्ट और पार्वती भट्ट निवासी भारत कॉलोनी अशोक नगर रुड़की के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed