{"_id":"68657a3a5cef31c20f0c78f0","slug":"90-thousand-cheated-by-pretending-to-be-a-soldier-to-buy-a-bicycle-roorkee-news-c-5-1-drn1027-729555-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सैनिक बनकर साइकिल खरीदने का झांसा देकर 90 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सैनिक बनकर साइकिल खरीदने का झांसा देकर 90 हजार ठगे
विज्ञापन
साइबर ठगों ने सैनिक बनकर पीड़ित को साइकिल खरीदने का झांसा देकर 90 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
लिब्बरहेड़ी निवासी अक्षित लोहान ने पुलिस को शिकायत दी। बताया कि उन्हें एक साइकिल बेचनी थी। इसके लिए उन्हें किसी ने खुद को सैनिक बताते हुए फोन किया और साइकिल खरीदने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने बारकोड मंगाया और एक रुपया डलवाया। कहा कि वह इसके लिए ऑनलाइन भुगतान करेगा।
ठग के झांसे में आकर पीड़ित ने एक रुपया डाल दिया। इसके कुछ ही देर बाद पीड़ित के खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।