फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   88 proposals stamped in board meeting

बोर्ड बैठक में 88 प्रस्तावों पर लगी मुहर

Sat, 25 Sep 2021 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
88 proposals stamped in board meeting
मंगलौर। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में आय व्यय का ब्योरा रखा गया। इस दौरान सर्वसम्मति से 88 प्रस्ताव पास किए गए। सभासदों ने आगामी त्योहारी सीजन में पालिका से विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका परिषद मंगलौर के सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक में अधिशासी अधिकारी अजहर अली ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष में पालिका को सभी मदों से करीब 23 करोड़ 54 लाख रुपये प्राप्त हुए हैं, जबकि 18 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इस अवसर पर सभासद मोहम्मद शफी ने पालिका से पत्रकार संघ मंगलौर के लिए भवन आवंटित करने की मांग की, जिसे सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। इसके अलावा उन्होंने रोडवेज बस स्टैंड का जीर्णोद्धार, आवास योजना में पारदर्शिता और शौचालय निर्माण एवं शव यात्रा वाहन खरीदने का प्रस्ताव भी रखे, जिसे सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। सभासद तरुण सिंघल ने आगामी त्योहारी सीजन पर पालिका से विशेष सफाई व्यवस्था कराने की मांग की। सभासद अहसान ने नालियों में गोबर डालने पर नोटिस भेजकर कार्रवाई करने व हाउस टैक्स को लेकर अपना प्रस्ताव रखा। सभासद इकरामुल हक फारूकी ने भी असेसमेंट व लाइटों की मरम्मत आदि के प्रस्ताव रखे। बैठक में 88 प्रस्तावों पर मुहर लगी। इस मौके पर पालिका अध्यक्ष हाजी दिलशाद अली, लिपिक तारीक खान, वसीम अब्बासी, आस मोहम्मद, दीपक शर्मा, सभासद नरगिस, अबरार, अहसान, नरेंद्र शर्मा, सत्येंद्र राणा, जावेद आलम, कलीम, शबाना, अंजुम, कमरुनी, नगमा व गुलिस्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed