फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या, रेलवे लाइन के पास फेंका शव

किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या, रेलवे लाइन के पास फेंका शव

Sat, 30 Dec 2017 12:13 AM IST
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
किसान की धारदार हथियार से वार कर हत्या, रेलवे लाइन के पास फेंका शव
चुड़ियाला। चुड़ियाला क्षेत्र के तेज्जुपुर गांव बृहस्पतिवार रात को गेहूं की फसल में पानी लगाने गए किसान की हत्या कर शव रेलवे लाइन में फेंका दिया। सिर पर तेज धारदार हथियार से किए गए वार के निशान मिले हैं। सूचना पर पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने गांव पहुंचकर मामले की जानकारी ली। जीआरपी पुलिस ने हत्या का मामला भगवानपुर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तेज्जुपुर गांव के किसान संजय पुत्र रामपाल (32 वर्ष) बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े सात बजे गेहूं की फसल में पानी लगाने गया था। कुछ देर में बिजली गुल होने पर वह घर लौट आया। खाना खाने के बाद संजय ने परिजनों को बताया कि वह ट्यूबवेल को बंद करने के लिए खेत जा रहा है। काफी देर तक जब संजय घर नहीं लौटा और उसका मोबाइल भी बंद मिला तो परिजन भी उसे ढूंढने के लिए खेत की ओर चले गए। उधर, सहारनपुर की ओर से आ रही ट्रेन के चालक की नजर रेलवे लाइन के बीच पड़े शव पर गई तो इसकी सूचना रेलवे विभाग को दी। सूचना पर रुड़की रेलवे पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कर्मियों ने भी मौके पर पहुंच गई। शुक्रवार सुबह एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। मृतक के चचेरे भाई धर्मेंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की जांच कर जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था कि संजय की किसी से रंजिश भी नहीं थी और उसका व्यवहार भी सभी के साथ अच्छा था। एसपी देहात का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही मामले की खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

आखिर अब कोन करेगा परिवार का पालन पोषण
संजय के पिता का देहांत भी लगभग दस वर्ष पहले ही हो गया था। इसलिए उसने पढ़ाई छोड़कर खेती कर परिवार का पालन पोषण करना शुरू किया था। संजय के दो बच्चे हैं। उन्होंने चार बहनों में से दो की शादी तो कर दी थी और दो छोटी बहनों में से एक की शादी करने की तैयारी कर रहा था। आखिर अब दो छोटी बहनों व बच्चों का पालन पोषण कैसे हो पाएगा। किसान की हत्या से परिवार सहित पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed