{"_id":"5a453c544f1c1b0d698c4c8d","slug":"81514486868-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के सामान के साथ चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के सामान के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। पुलिस ने चार लोगों पकड़कर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चारों की निशानदेही पर चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।
लक्सर गांव निवासी कपिल चौधरी की रुड़की तिराहे के पास स्पेयर पार्ट्स की दुकान है। बुधवार रात में चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर सामान को चोरी कर लिया था। ताला तोड़ते वक्त हथौड़े की आवाज सुनकर रुड़की तिराहे पर तैनात पुलिस कर्मियों ने चोरों का पीछा कर भुरनी तिराहे के पास पकड़ लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि पकड़े गए आरोपी अमर पुत्र बालेश्वर निवासी खेड़ी, राहुल पुत्र भूषण, सचिन पुत्र जनेश्वर व कल्लू पुत्र नेपाल निवासी हज्जरपुर कोतवाली मंगलौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की निशानदेही पर इंजन का एक पिस्टन सेट, दो रिंग सेट, दो हॉर्न के सेट आदि सामान बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो