फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   ट्रक और बस की भिड़ंत में 12 कर्मचारी घायल

ट्रक और बस की भिड़ंत में 12 कर्मचारी घायल

Sat, 23 Mar 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
ट्रक और बस की भिड़ंत में 12 कर्मचारी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की। दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर तेज गति से हरिद्वार की तरफ जा रहे एक ट्रक ने सामने से कर्मचारियों को लेकर आ रही एक बस को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में 12 घायल कर्मचारियों को बस से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में ट्रक चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र स्थित एलईडी बनाने वाली हेलोनक्सि टेक्नोलॉजी कंपनी की बस करीब 20 कर्मचारियों को रुड़की छोड़ने आ रही थी। बस जैसे ही दिल्ली-हरिद्वार हाईवे स्थित ब्रह्मपुरी के पास पहुंची तो सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि बस में सवार कर्मचारियों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने हादसे की सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल कर्मचारियों को बस से बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां चार कर्मचारियों की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। जबकि आठ कर्मचारियों का सिविल अस्पताल में ही उपचार चल रहा है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि बस में सवार घायलों में कुंदन सिंह पुत्र किरण सिंजह निवासी छपरा, बिहार हाल निवासी गणेशपुर चौक, रुड़की, राजकुमार पुत्र केशोराम निवासी भंगेड़ी, रुड़की, उमेश चंद यादव पुत्र अजब सिंह यादव निवासी ग्राम गुलाबपुरा जिला इटावा उत्तर प्रदेश, गुलशन भारती पुत्र महेंद्र सिंह निवासी लेबर कॉलोनी कुतुबशेर, सहारनपुर, बालेंद्र पुत्र कंवरपाल निवासी शंकरपुरी कोतवाली सिविल लाइंस रुड़की, देवी शर्मा पुत्र बुद्धा सिंह निवासी खादर मोहननगर बुलंदशहर, सुरजीत पुत्र मक्खन सिंह निवासी खेड़ा, थाना नकुड़ जिला सहारनपुर, नरेश पुत्र बीरू निवासी ग्राम बड़गांव, थाना चिलकाना सहारनपुर, अनिल पुत्र अमृतलाल और जयसिंह, दयाल बाग कॉलोनी, रुड़की, दिनेश पाल पुत्र जय प्रकाश निवासी ग्राम मोहनपुरा रुड़की, वीरेंद्र पुत्र ध्यान सिंह हाल निवासी ब्रह्मपुरी कोतवाली हरिद्वार, मूल निवासी ग्राम लखचोरी बिटोलखाल पौड़ी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के बारे में पता चला है कि उसकी गंभीर हालत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed