{"_id":"5bae7f10867a55013061c3fd","slug":"71538162448-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरित्र निर्माण और मन को सुदृढ़ करने वाली हो शिक्षा: डा. अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरित्र निर्माण और मन को सुदृढ़ करने वाली हो शिक्षा: डा. अग्रवाल
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
सीबीआरआई में शुक्रवार को विज्ञान महोत्सव हुआ, जिसमें स्कूलों और कॉलेजों के छात्र और शिक्षक शामिल हुए। इस दौरान विशेषज्ञों ने विज्ञान एवं कला से जुड़े विषयों पर व्याख्यान दिया। प्रतिभागियों ने संस्थान की प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर विज्ञान एवं तकनीकी बारीकी जानीं।
संस्थान के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. एके मिनोचा ने बताया कि चौथा भारतीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आईआईएसफ-2018) 5-8 अक्तूबर 2018 तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में होगा। कहा कि इसी की तर्ज पर सीबीआरआई में शुक्रवार को अग्रगामी विज्ञान महोत्सव मनाया जा रहा है।
डॉ. अतुल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को विज्ञान में युवाओं के लिए कैरियर के अवसर विषय पर व्याख्यान दिया। कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए, जो चरित्र निर्माण, मन सुदृढ़ और बुद्धि विस्तार कर, अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम करे। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन के प्रति एक जिज्ञासु दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। डा. अग्रवाल ने वैज्ञानिक जुनून उत्तम शिक्षा और अंधविश्वास के विरुद्ध जंग विषय पर भी व्याख्यान प्रस्तुत किया। डॉ. महेश भट्ट ने आइआइएसएफ-2018 पर व्याख्यान प्रस्तुत करते हुए बताया कि इस वर्ष आईआईएसएफ में स्वच्छ भारत अभियान, स्वस्थ भारत अभियान, मेक इन इंडिया, स्मार्ट ग्राम, स्मार्ट शहर, उन्नत भारत जैसे फ्लैगशिप कार्यक्रमों में अपने ज्ञान और विचारों को साझा करने के लिए युवाओं को मंच प्रदान किया जा रहा है। सीबीआरआई-सिम्फर धनबाद के क्षेत्रीय केंद्र, सीबीआरआई कैंपस रुड़की के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. आरडी द्विवेदी, ने सुरंग अभियांत्रिकी से परिचय पर एक व्याख्यान दिया। प्रतिभागियों ने संस्थान की प्रयोगशालाओं ग्रामीण पार्क, भवन दक्षता, अग्नि अनुसंधान, पर्यावरण विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी - मृदा उत्पाद आदि का भ्रमण किया। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूल और कॉलेजों, जिनमें चिल्ड्रेंस सीनियर एकेडमी, मेथोडिस्ट गर्ल्स (पीजी) कॉलेज, न्यू एरा पब्लिक स्कूल, कॉलेज ऑफ़ एडवांस्ड टेक्नोलॉजी, मदरहुड यूनिवर्सिटी और केंद्रीय विद्यालय न.1 बड़कला देहरादून के करीब 500 विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ दो सत्रों में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. एस. सरकार, अनिल कुमार, शिल्पी जैन, बी.श्रीनिवास, पलक गोयल, मेहराजुदीन, हरिश, प्रदीप कपूरीया आदि उपस्थित रहे।