{"_id":"5aef54344f1c1b66098b864b","slug":"71525634100-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुन अवार्ड से सम्मानित धर्मेंद्र यादव बोले: खेलों में भी अच्छी भविष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुन अवार्ड से सम्मानित धर्मेंद्र यादव बोले: खेलों में भी अच्छी भविष्य
Updated Mon, 07 May 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। अर्जुन और यश भारती अवार्ड से सम्मानित बॉक्सर धर्मेंद्र यादव ने कहा कि खेलों में बहुत अच्छा भविष्य है। आज के समय में जो खिलाड़ी गोल्ड मेडल जीतकर आता है। उसे सरकार डेढ़ करोड़ रुपये देने के साथ-साथ अच्छी नौकरी भी देती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की यदि आपका बच्चा खेलों में जाना चाहता है तो उसे पढ़ने के लिए बाध्य न करें।
रविवार को परहार बॉक्सिंग क्लब की ओर से एक कार्यक्रम रुड़की के जीआईसी इंटर कालेज में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि संभल (उत्तर प्रदेश) निवासी बॉक्सर धर्मेंद्र यादव ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने देश-विदेश पटल पर छाए उत्तराखंड के खिलाड़ियों के नाम गिनाते हुए छात्र-छात्राओं से इनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस दौरान उन्होंने इथिक स्पोटर्स फाउंडेशन की ओर से क्लब को बॉक्सिंग का सामान आदि उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष किशन सिंह मेहर, फाउंडेशन के एमडी कैलाश और डीबी मल आदि मौजूद रहे।