फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   गन्ना समिति के सीजनल कर्मचारियों को किया गया कार्य मुक्त

गन्ना समिति के सीजनल कर्मचारियों को किया गया कार्य मुक्त

Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
गन्ना समिति के सीजनल कर्मचारियों को किया गया कार्य मुक्त
रुड़की। जिले की चारों गन्ना समिति के सत्रीय (सीजनल) कर्मचारियों को कार्य मुक्त कर दिया गया हैं। इन कर्मचारियों को सत्र के दौरान गन्ना आयुक्त की स्वीकृति से काम पर रखा जाता हैं, काम के दिनों के हिसाब से इन कर्मचारियों का वेतन दिया जाता है। चारों समितियों में एक सौ से अधिक सत्रीय कर्मचारी हैं।
विज्ञापन

जिले में लक्सर, ज्वालापुर, इकबालपुर, लिब्बरहेड़ी चार गन्ना समितियां हैं। यह गन्ना समितियां किसानों के गन्ने को शुगर मिलों को बेचने में मध्यस्थता करती हैं। वहीं, इसके बदले शुगर मिलें समितियों को विकास कमीशन देती है, जिससे गन्ना समितियां अपने व्यय का वहन करती हैं। ये गन्ना समितियों में सीजन के दौरान ज्यादा काम होता हैं, जिसके चलते समितियों द्वारा सत्रीय कर्मचारियों को रखा जाता है। इन कर्मचारियों को गन्ना आयुक्त की स्वीकृति से रखा जाता हैं। सत्र पूरा होने के बाद इन कर्मचारियों को कार्य मुक्त कर दिया जाता हैं। डीसीओ आशीष नेगी ने बताया कि सभी समितियों को सत्रीय कर्मचारियों को कार्य मुक्त करने के आदेश जारी किए गए है। शनिवार शाम तक काम पूरा करा लिया जाए, क्योंकि अब सीजन पूरी तरह समाप्त हो चुका हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed