फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   भाजपा ने देश के विकास को दी नई दिशा: चौहान

भाजपा ने देश के विकास को दी नई दिशा: चौहान

Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने देश के विकास को दी नई दिशा: चौहान
रुड़की। भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीवन स्तर सुधारा है। भ्रष्टाचार विहीन विकास का रास्ता साफ कर देश को नई दिशा प्रदान की है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा द़ुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी हाईकमान की ओर से दिए गए आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को जल्दी ही पूरा कराने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

बुधवार को भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने चावमंडी स्थिति कार्यालय पर प्रेसवार्ता करते हुए भाजपा की नीतियों और सरकारों की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसंबर से आजीवन सहयोग निधि अभियान की शुरूआत की गई है। जिसे 26 जनवरी 2018 तक पूरा करना है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरी पारदर्शिता बरतने के लिए कार्यकर्ताओं से चेक और ड्राफ्ट के माध्यम से ही सहयोग धनराशि ली जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि देश में पारदर्शी सूचितापूर्ण वातावरण के निर्माण के लिए राजनैतिक दलों को भी पारदर्शिता लाने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक जाकर आम आदमी से आजीवन सहयोग निधि के लिए सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान जिला महामंत्री अमन त्यागी, आजीवन सहयोग निधि के लिए प्रभारी आशुतोष शर्मा, मंडल अध्यक्ष अरविंद गौतम, धीरज पाल, पंकज नंदा, प्रवीण, मंडल अध्यक्ष सुनील साहनी एवं जगमोहन रावत आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी और ग्राम ढंडेरी ख्वाजगीपुर में भी उन्होंने आजीवन निणि के लक्ष्य के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed