{"_id":"61d478e3275c91664755616c","slug":"7-out-of-45-cases-settled-on-tehsil-day-roorkee-news-drn400752418","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में 45 शिकायतें, मात्र 7 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में 45 शिकायतें, मात्र 7 का निस्तारण
विज्ञापन
लक्सर में आयोजित तहसील दिवस पर लोगों की समस्या सुनते डीएम व एसएसपी।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे की अध्यक्षता में लक्सर तहसील दिवस पर आईं 45 शिकायतों में से 7 का मौके पर निपटारा किया गया। अन्य शिकायतों का संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्धारित समय अवधि में निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने तहसील दिवस के दौरान सड़क के मामले में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की क्लास लेते हुए मौके पर जाकर सड़क को देखने को कहा।
मंगलवार को लक्सर जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे एवं एसएसपी डॉ. योगेंद्र रावत के नेतृत्व में तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में 45 शिकायतें आई। इसमें से मात्र 7 शिकायतों का ही मौके पर निपटारा हो सका। बाकी शिकायतों के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के लिए कहा गया।
तहसील दिवस के मौके पर एसडीएम वैभव गुप्ता, पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ अनिल वर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र सिंह नेगी, समाज कल्याण विभाग एसडीओ अंशुल राठी, कृषि विभाग से शेर पाल सिंह, जिला उद्योग केंद्र से प्रकाश असवाल, सिंचाई विभाग से पीएस बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
रुड़की में 55 और भगवानपुर में आईं छह शिकायतें
रुड़की में तहसील दिवस पर 55 शिकायतें आईं जबकि भगवानपुर में मात्र छह शिकायतें ही पहुंची। रुड़की में 55 में से 25 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। अन्य शिकायतों के निस्तारण के निर्देश दिए गए।
रुड़की तहसील में एएसडीएम विजयनाथ शुक्ला की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन हुआ। इसमें राजस्व, चकबंदी, बिजली, नगर निगम और ब्लॉक से जुड़ी 55 शिकायतें आईं। ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग और प्रमाण पत्रों से संबंधित रहीं। इनमें से 25 का मौके पर निदान कर दिया गया। इस मौके पर तहसीलदार चंद्रशेखर वशिष्ठ समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं भगवानपुर तहसील दिवस में छह शिकायतें आईं। तहसीलदार ने संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह के अंदर शिकायतों को हल करने के निर्देश दिए। भगवानपुर ब्लॉक परिसर में मंगलवार को तहसील दिवस में तहसीलदार रेखा आर्य ने ग्रामीणों की समस्या सुनीं। उन्होंने बताया कि भूमि पैमाइश की दो और राशनकार्ड संबंधी चार शिकायतें आईं थीं। संबंधित अधिकारियों को शिकायतें हल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। इस दौरान रामचंद्र, फूल सिंह, ईशम सिंह, राकेश आदि मौजूद थे।