{"_id":"66fd3df1dcdca17ba903f6b9","slug":"600-farmers-sued-for-blocking-road-to-panchayat-roorkee-news-c-5-1-drn1027-515640-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सड़क जाम कर पंचायत करने पर 600 किसानों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सड़क जाम कर पंचायत करने पर 600 किसानों पर मुकदमा
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टिकैत की ओर से मंगलवार को सड़क जाम कर पंचायत की गई थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आवास के बाहर सैकड़ों की संख्या में किसान एकत्रित हुए थे। इस मामले में अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। दर्ज मुकदमे में 12 लोगों को नामजद करते हुए 600 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
मंगलवार को भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी, जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री, सुक्रमपाल, सुरेन्द्र, सुखपाल सिंह, रामपाल सिंह, उदय, पदम सिंह भाटी समेत 12 नामजद एवं करीब 600 भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट ने मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे में किसान नेताओं पर सड़क जाम कर यातायात अवरुद्ध करने का आरोप है। साथ ही शांतिभंग करने आदि का भी आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
वहीं, मुकदमे के बाद से किसान नेताओं में भी आक्रोश है। जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि जब सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है तो किसानों को अपनी बात पहुंचाने के लिए आंदोलन का सहारा लेना पड़ेगा। किसान अब गोली, लाठी एवं मुकदमों से डरने वाला नहीं है। अब वह मवेशियों के साथ गिरफ्तारी देंगे लेकिन मांगें पूरी होने तक वह धरने पर अडिग रहेंगे।