{"_id":"5aedfdcd4f1c1ba1098b8558","slug":"51525546445-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोल केंद्र से ट्रैक्टर में चला 200 कुंतल गन्ना चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तोल केंद्र से ट्रैक्टर में चला 200 कुंतल गन्ना चोरी
Updated Sun, 06 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। शुगर मिल के तौल केंद्र से लगभग 200 क्विंटल गन्ना लेकर चले ट्रैक्टर चालक बीच रास्ते में ही गन्ना बेचकर फरार हो गया। जानकारी मिलने पर तौल बाबू ने ढुलाई ठेकेदार और ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लक्सर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के कुड़ी भगवानपुर में शुगर मिल ने तौल केंद्र खोला है। इस तौल केंद्र पर मिरगपुर कोतवाली देवबंद निवासी कंवरपाल तोल क्लर्क है। दस अप्रैल को एक ठेकेदार का ट्रैक्टर चालक तौल केंद्र से लगभग 200 क्विंटल गन्ना लेकर मिल के लिए निकला था। नियमानुसार वजन की एक कापी तौल बाबू को देनी होती है जो कि अब तक नहीं दी गई। क्लर्क कवर पाल ने शनिवार को लक्सर कोतवाली पहुंचकर खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंद वाला गांव निवासी ढुलाई के ठेकेदार व रायसी गांव निवासी चालक पर धोखाधड़ी कर गन्ना बेचने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर कोतवाली के एसएसआई राकेश कुमार का कहना कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है उसके बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।