फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   50 people got vaccine in Sant Nirankari Bhawan

टीकाकरण केंद्र पर 50 लोगों ने लगवाई वैक्सीन

Tue, 21 Sep 2021 12:59 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
50 people got vaccine in Sant Nirankari Bhawan
संत निरंकारी भवन में लगाए गए टीकाकरण शिविर में करीब 50 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। युवाओं ने वैक्सीन लगवाने के लिए ज्यादा उत्साह दिखाया।
विज्ञापन

सोमवार को संत निरंकारी मंडल के तत्वावधान में मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के दिशा-निर्देश पर रुड़की शाखा के निरंकारी सत्संग भवन में टीकाकरण शिविर लगाया गया था। टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ शाखा के मुखी जगदीश चंद और नरेश कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने के लिए ये वैक्सीन जन-जन तक पहुंचानी चाहिए। संत निरंकारी मंडल का प्रयास है कि हर वयस्क का टीकाकरण हो जाए। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में भी मंडल के अनुयायियों ने संक्रमित लोगों की मदद की थी। मंडल के सभी भवनों को कोविड केयर सेंटर बनाकर उनको सुविधाएं मुहैया करवाई गई थीं। मरीजों को खाने-पीने से लेकर दवाएं आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। अब टीकाकरण में भी मंडल के अनुयायी काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निरंकारी मंडल की ओर से टीकाकरण केंद्रों पर 14 दिवसीय लंगर की शुरुआत की गई थी। इसे चलते हुए सात दिन हो गए हैं। ये लंगर 30 सितंबर तक चलेगा। सोमवार को भवन में करीब 50 लोगों ने पहुंचकर वैक्सीन लगवाई। देर शाम तक केंद्र पर लोग वैक्सीन लगवाने आते रहे। इस मौके पर सूर्य प्रताप, अरविंद चमोला, चंद्रशेखर, देवेंद्र कुमार, अमित आहुजा, प्रशांत डबराल, नरेेश गुप्ता, डॉ. जितेंद्र सिंह, मोनिका, राजेश गुप्ता, अदिति सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed