फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   45 people caught stealing electricity by cutting wires

Roorkee News: कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे 45 लोगों को पकड़ा

Fri, 22 May 2026 07:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
45 people caught stealing electricity by cutting wires
देहरादून से आई विजिलेंस टीम और ऊर्जा निगम की संयुक्त कार्रवाई में शुक्रवार को कलियर क्षेत्र के कई गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया गया। छापे के दौरान 45 लोगों को अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। टीम की अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ऊर्जा निगम के उपखंड अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि विजिलेंस के सहायक अभियंता विकास कुमार और अनिल के नेतृत्व में सोहलपुर, कोटा मुरादनगर व रांघड़वाला गांव में अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 25 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए। वहीं दूसरी ओर ऊर्जा निगम की उपखंड अधिकारी अनिता सैनी के नेतृत्व में इमलीखेड़ा और मेहवड़ क्षेत्र में चलाए गए अभियान में करीब 20 लोगों को अवैध रूप से बिजली इस्तेमाल करते हुए पकड़ा गया।
विज्ञापन




अधिकारियों ने बताया कि मौके से बिजली चोरी में इस्तेमाल की जा रही केबल और अन्य सामग्री भी जब्त कर ली गई है। उन्होंने कहा कि विभाग को लंबे समय से इन क्षेत्रों में बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं जिसके बाद विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान जेई योगेंद्र रावत, अनिता काला, सपना, प्रशांत सैनी, गोपाल सैनी, राहुल गिरी, सरिता शाह और संजीव त्यागी समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed