{"_id":"5c967924bdec2214733743e7","slug":"41553365284-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा प्रत्याशी अंतरिक्ष को वीएसटी का नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा प्रत्याशी अंतरिक्ष को वीएसटी का नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर। नामांकन के दौरान अनुमति से अधिक गाड़ी ले जाने पर बसपा प्रत्याशी डॉ. अंतरिक्ष सैनी को वीडियो सर्विलांस टीम (वीएसटी) टीम ने नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग की रिपोर्ट के बाद लक्सर के एआरओ ने प्रत्याशी को इस बाबत नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है।
हरिद्वार लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी डॉ अंतरिक्ष सैनी अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसके लिए डॉ. अंतरिक्ष सैनी को लक्सर के सहायक निर्वाचन अधिकारी ने पांच गाड़ियां ले जाने की अनुमति दी थी। बसपा प्रत्याशी के हरिद्वार रवाना होने से पहले ही वीएसटी टीम के प्रभारी राजीव आर्य ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की तो इस दौरान वहां पांच गाड़ियों के अलावा तीन अन्य गाड़ियां भी खड़ी मिली। वह तीनों गाड़ियां भी पार्टी के चुनाव प्रचार की सामग्री व कार्यकर्ताओं से भरी हुई खड़ी मिली। सभी गाड़ियों पर झंडे व बैनर आदि लगे हुए थे। इसके बाद टीम ने चुनाव प्रचार की तमाम सामग्री को जप्त कर लिया। इसकी रिपोर्ट लक्सर एआरओ को सौंप दी। उधर इस बाबत सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) एसडीएम सोहन सिंह ने बताया कि बसपा प्रत्याशी को नोटिस देकर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।