फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   तीसरे दिन भी थमे रहे 108 के पहिए, ठप रहा एंबुलेंस का संचालन

तीसरे दिन भी थमे रहे 108 के पहिए, ठप रहा एंबुलेंस का संचालन

Sat, 05 Jan 2019 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
तीसरे दिन भी थमे रहे 108 के पहिए, ठप रहा एंबुलेंस का संचालन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

क्षेत्र में तीसरे दिन भी 108 एंबुलेंस के पहिए थमे रहे, वहीं मरीज निजी संसाधनों, टेंपो, ई-रिक्शा से अस्पताल पहुंचे।
भगवानपुर, मंगलौर, खानपुर में एंबुलेंसों का संचालन ठप रहा, लक्सर में हड़ताल का कोई असर नहीं रहा। कर्मचारियों का कहना था कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाती तब वे काम पर नहीं आएंगें।

एक माह का वेतन दिलाने, ओवरटाइम के पैसे का भुगतान कराने, रिलीव ड्यूटी के बिल का भुगतान करने, पीएफ के पैसे का भुगतान कंपनी की ओर से करने की मांग को लेकर को 108 के कर्मचारी बुधवार से अनिश्चितकालीन का हड़ताल कर रहे हैं। कर्मचारिगयों की हड़ताल के कारण लोगों शुक्रवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों अपने परिजनों को ई-रिक्शा, और प्राइवेट एंबुलेंस से लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे तो कुछ लोग अपनी निजी कार से से अपने परिजन को लेकर सिविल अस्पताल आए। वहीं लक्सर में हड़ताल का असर नहीं हुआ। वहीं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीके चक्रपाणी का कहना है कि अस्पताल प्रशासन की ओर से अपनी एंबुलेंस तैयार रखी है, यदि कहीं कॉल आती है तो वहां एंबुलेंस भेजी जा रही है। मरीजों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed