फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बेतरतीब खुदाई से बीएसएनएल के 30 टावर खामेश

बेतरतीब खुदाई से बीएसएनएल के 30 टावर खामेश

Sun, 06 May 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 06 May 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
बेतरतीब खुदाई से बीएसएनएल के 30 टावर खामेश
रुड़की। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की बेतरतीब खुदाई शुक्रवार को बीएसएनएल और हजारों उपभोक्ताओं पर भारी पड़ी। शहर से देहात तक जगह-जगह ओएफसी (ऑप्टिकल फाइबर केबल) कटने से 30 टावर ठप हो गए। इससे बीएसएनएल की लीज लाइन, ब्रॉड बैंड और लैंड लाइन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई। कई बैंकों का कामकाज प्रभावित रहा और कई एटीएम भी बंद पड़े रहे। जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आखिर शनिवार सुबह केबल जोड़ने पर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शहर और इसके आसपास के क्षेत्र में पिछले दो साल से एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक) सीवर लाइन बिछाने के लिए जगह-जगह खुदाई करवा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और यूपीसीएल भी अपने-अपने कार्य करने को जगह-जगह खुदाई करवा रहे हैं। बीएसएनएल अधिकारियों के मुताबिक एडीबी बिना किसी पूर्व सूचना के जहां-तहां खुदाई कर दे रहा है। जिसके चलते विभाग की जगह-जगह केबल कट जा रही है। इससे बीएसएनएल की सारी सेवाएं ठप हो रही हैं। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से पुहाना, रायपुर खुब्बनपुर, रोहालकी, सलेमपुर, इकबालपुर, शिवम नगर और राजपुताना नगर में खुदाई कर डाली। इससे केबल कट गई और बीएसएनएल के 30 टावर ठप हो गए। एक साथ इतने टावर बंद होने से बीएसएनएल के अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। रात को मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने केबल जोड़ने का काम शुरू कराया। शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सभी केबल जोड़े गए। उसके बाद उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। इससे पहले बीएसएनएल की ब्राडबैंड, लीज लाइन, लैंड लाइन और मोबाइल सेवा लेने वाले 50 हजार उपभोक्ता प्रभावित रहे। लीज लाइन कटने से पीएनबी, आंध्रा बैंक और बैक ऑफ बड़ौदा समेत करीब दस बैंक का कामकाज प्रभावित रहा। कई एटीएम ठप रहे। बीते दिनों गणेशपुर, रामनगर, अशोक मार्ग, मुख्य रामनगर द्वार, सोत मौहल्ला, चावमंडी, शेर सिंह राणा चौक, अशोक नगर, नहर पटरी का दांया हिस्सा, विश्वकर्मा चौक, राजेंद्र नगर, पुरानी रेलवे रोड व मच्छी मोहल्ला में खुदाई करने से केबल कटने से हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। इन क्षेत्रों में अभी तक भी बीएसएनएल की सेवाएं पूरी तौर से चालू नहीं हो पाई हैं।
विज्ञापन

इनसेट
संबधित विभाग सुनते नहीं, पुलिस दर्ज नहीं करती मुकदमा
बीएसनएल के अधिकारियों के अनुसार उनकी कोई नहीं सुन रहा है। जब वह खुदाई को लेकर संबंधित विभागो के अधिकारियों से बात करते हैं तो वह कुछ सुनते नहीं है। यहां तक की सीधे मुंह बात नहीं करते हैं। जब वह थक हारकर पुलिस के पास पहुंचे तो वह भी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक वह मुकदमे दर्ज कराने को लेकर रजिस्ट्री तक कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
मानसिक बीमारी का शिकार हो रहे अधिकारी
खुदाई के चलते बीएसएनएल को भारी आर्थिक चोट पहुंच रही है। अधिकारियों पर भारी दबाव पड़ रहा है। इसके चलते बहुत अधिकारी काम व तनाव के चलते मानसिक रोग का शिकार हो रहे हैं। एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि परेशानी के कारण कई अधिकारी अपने तबादले के प्रयास में लगे हैं।
इनसेट
बीएसएनएल के घट रहे उपभोक्ता
लगातार केबिल कटने से बीएसएनएल की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की सेवाओं से मोहभंग होता जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सेवाओं के प्रभावित होने के कारण बीएसएनएल के पुराने उपभोक्ता धीरे-धीरे नाता तोड़ रहे हैं। वहीं नए उपभोक्ता जोडने में पसीने छूट रहे हैं।
इनसेट
केबिल में ज्वाइंट लगने से घट रही ब्रांडबैंड की स्पीड
अधिकारियों के मुताबिक ब्राडबैंड कनेक्शन देते समय सिस्टम में सीधे तार लगाया जाता है। तार में कोई ज्वांइट नहीं होता है। इससे ब्राडबैंड की स्पीड अच्छी रहती है, लेकिन बार-बार केबिल कटने से स्पीड उसमे जगह-जगह ज्वाइंट लग रहे हैं। जिसके चलते ब्राडबैंड कछुआ चाल चलता है।
इनसेट
विभागों को भेजा एक करोड़ से अधिक क्लेम नोटिस
खुदाई से हुए नुकसान को लेक बी एसएनएल ने संबंधित विभागों को एक करोड़ से अधिक का क्लेम भेजा है। अधिकारियों के मुताबिक बीते दो साल में विभाग को लंबा आर्थिक धक्का पहुंचा है। इसको लेकर बीएसएनएल ने एनएच को 70 लाख, यूपीसीएल को 4.50 लाख और एडीबी को 35 लाख का क्लेम भेजा है, लेकिन आज तक क्लेम की रकम नहीं मिली है।

कोट
बिना पूर्व सूचना खुदाई से विभाग को भारी नुकसान हो रहा है। इस संबंध में एडीबी, यूपीसीएल व एनएच को पत्र लिखा गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। साथ ही पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। अब विभाग मुकदमा दर्ज कराने को लेकर एसएसपी को पत्र लिख रहा है।
अखिलेश गुप्ता, जीएम, बीएसएनएल हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed