फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एमडी ने ली अफसरों की क्लास, लगाई फटकार

एमडी ने ली अफसरों की क्लास, लगाई फटकार

Sun, 06 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
एमडी ने ली अफसरों की क्लास, लगाई फटकार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रुड़की। ऊर्जा निगम के प्रबंध निदेशक बीसीके मिश्रा ने रविवार को रुड़की सर्किल के कई बिजलीघरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अव्यवस्था पर उन्होंने नाराजगी जताई। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए। रुड़की, मंगलौर और झबरेड़ा बिजलीघरों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बिजली चोरी पर सख्ती से रेाक लगाने और आपूर्ति सुचारु करने पर जोर दिया। छुट्टी के दिन एमडी के अचानक निरीक्षण से स्थानीय अफसरों के पसीने छूट गए।
रुड़की में एमडी ने हिमालयन बिजलीघर और छह नंबर बिजलीघर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान शहरी विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता एके सैनी और सहायक अभियंता मोहम्मद उस्मान को उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में बिजली चोरी पर सख्ती से अंकुश लगाने और आपूर्ति दुरुस्त करने की बात कही। वहीं, झबरेड़ा बिजलीघर में निरीक्षण के दौरान नीम चौक के पास झाड़ियों में ट्रांसफार्मर देखकर उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने सहायक अभियंता को जमकर खरी खोटी सुनाई। साथ ही जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने मंगलौर बिजलीघर का भी निरीक्षण किया। यहां लाइनलास अधिक होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

मालूम हो कि हाल ही में एमडी और सचिव ने देहरादून में सर्किल अधिकारियों की बैठक ली थी। इस दौरान पूरे उत्तराखंड में लंढौरा टाउन में सबसे अधिक 80 प्रतिशत लाइनलास सामने आया था। वहीं मंगलौर में 73 प्रतिशत लाइनलास है। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ महीनों में रुड़की सर्किल से करीब ढाई करोड़ रुपये प्रतिमाह का रेवेन्यू बढ़ा हैै, लेकिन अभी सुधार की बहुत गुंजाइश है। उन्होंने जल्द ही रुड़की सर्किल का दुबारा से निरीक्षण करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed