{"_id":"6a3432e4a3b9edc97d02d934","slug":"408-hajis-from-uttarakhand-returned-home-safely-roorkee-news-c-5-1-drn1027-998928-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: उत्तराखंड के 408 हाजी सकुशल स्वदेश लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: उत्तराखंड के 408 हाजी सकुशल स्वदेश लौटे
विज्ञापन
हज यात्रा पूरी कर उत्तराखंड के 408 हाजी बुधवार को सकुशल स्वदेश लौट आए। नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद ने फूल-मालाएं पहनाकर हाजियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
हज समिति से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह 5:25 बजे पहुंची फ्लाइट से 305 हाजी दिल्ली पहुंचे जबकि दूसरी फ्लाइट शाम 6:25 बजे 103 हाजियों को लेकर इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर उतरी। दोनों उड़ानों से 408 हाजी उत्तराखंड लौट आए। स्वागत के दौरान अध्यक्ष खतीब अहमद ने हाजियों से हज यात्रा के दौरान मिली सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
हाजियों ने बताया कि मक्का और मदीना में आवास, परिवहन समेत अन्य व्यवस्थाएं बेहतर रहीं जिससे उनकी यात्रा यादगार बनी। हाजियों ने हज यात्रा के सफल होने के लिए केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजान दास का आभार व्यक्त किया। साथ ही उत्तराखंड राज्य हज समिति के अध्यक्ष खतीब अहमद की सराहना की। इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य हज समिति के हज अधिकारी मोहम्मद अहसान अब्दुल कादिर आदि मौजूद रहे।