फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   40 meritorious students of schools visited IIT

स्कूलों के 40 मेधावी छात्रों ने किया आईआईटी का भ्रमण

Sat, 18 Dec 2021 08:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 08:06 PM IST
विज्ञापन
40 meritorious students of schools visited IIT
रुड़की आईआईटी में भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राएं। - फोटो : ROORKEE
आईआईटी रुड़की ने स्कूली छात्रों के लिए संस्थान की एक दिवसीय यात्रा आयोजित की। कार्यक्रम की शुरुआत दीक्षांत कक्ष में सुबह नौ बजे ओरिएंटेशन और अल्पाहार के साथ हुई। इसके बाद छात्रों को संस्थान के दौरे पर ले जाया गया जिसमें बायोसाइंसेज लैब, अर्थ साइंसेज म्यूजियम, इंस्टीट्यूट इंस्ट्रुमेंटेशन सेंटर और टिंकरिंग लैब की यात्रा शामिल थी।
विज्ञापन

दोपहर के भोजन के बाद छात्रों ने करियर गाइडेंस टॉक और सांस्कृतिक कार्यशालाओं में हिस्सा लिया। बाद में, उन्हें महात्मा गांधी सेंट्रल लाइब्रेरी, आर्काइव्स गैलरी और जेम्स थॉमसन बिल्डिंग दिखाई गई। भ्रमण के अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कार व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस यात्रा ने छात्रों को आईआईटी रुड़की की विरासत, संस्कृति, तकनीकी योग्यता और सामाजिक मूल्यों की एक झलक दी। प्रश्नावली और अन्य राउंड द्वारा चुने गए रुड़की-हरिद्वार क्षेत्र के 40 मेधावी स्कूली छात्रों को आईआईटी रुड़की परिसर में आमंत्रित किया गया था। आईआईटी रुड़की के निदेशक प्रो. अजीत के चतुर्वेदी ने इस पहल के बारे में कहा कि आईआईटी जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों को शुरुआती चरणों में युवा दिमागों तक पहुंचना चाहिए। मुझे खुशी है कि आईआईटी रुड़की के छात्रों ने रुड़की शहर में स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए एक दिवसीय यात्राएं आयोजित करने की पहल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed