{"_id":"5d4c68378ebc3e6cd9047d2a","slug":"40-marks-will-be-the-largest-ballot-paper-in-panchayat-elections-roorkee-news-drn315769918","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव में 40 चिह्नों का होगा सबसे बड़ा बैलेट पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव में 40 चिह्नों का होगा सबसे बड़ा बैलेट पेपर
विज्ञापन
इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में सबसे बड़ा बैलेट पेपर 40 चुनाव चिह्नों का होगा। लीथो प्रेस (राजकीय मुद्रणालय) रुड़की में दो से लेकर 40 चुनाव चिह्नों तक के बैलेट पेपर छापे जा रहे हैं। जबकि वर्ष 2014 में हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अधिकतम 25 चुनाव चिह्नों तक के ही बैलेट पेपर छापे गए थे।
इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव वही लड़ सकता है जो 10वीं पास हो और उसके दो से अधिक बच्चे न हों। ऐसे में इस बार चुनाव में ज्यादा युवाओं के चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। लिहाजा राज्य निर्वाचन आयोग ने सबसे बड़ा बैलेट पेपर 40 चुनाव चिह्नों का छपवाया है। लीथो प्रेस के अपर निदेशक सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2014 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 25 चुनाव चिह्नों तक का बैलेट पेपर छपवाया गया था, जो इस बार बढ़ाकर 40 का कर दिया गया है। अभी तक छह जिलों को बैलेट पेपर छापकर भेजे जा चुके हैं।
कल उत्तरकाशी, चमोली और ऊधमसिंह नगर जाएंगे बैलेट पेपर
रुड़की। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए लीथो प्रेस में दिनरात बैलेट पेपरों की छपाई चल रही है। बृहस्पतिवार को पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और देहरादून जिले के कर्मचारी बैलेट पेपरों की गणना में जुटे रहे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए लीथो प्रेस से अभी तक छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग को बैलेट पेपर छापकर भेजे जा चुके हैं। 10 अगस्त को उत्तरकाशी, चमोली, ऊधमसिंह नगर के अधिकारी बैलेट पेपर लेने पहुंचेंगे। लीथो प्रेस के अपर निदेशक सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि 18 अगस्त तक बैलेट पेपरों की छपाई के बाद सुपुर्दगी का काम पूरा किया जाएगा।