फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   37 thousand rupees stolen by luring people with online shopping

Roorkee News: ऑनलाइन शॉपिंग का झांसा देकर 37 हजार उड़ाए

Sat, 19 Oct 2024 12:55 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
37 thousand rupees stolen by luring people with online shopping
I
विज्ञापन

IIमहिला के व्हाट्सएप पर भेजा था लिंक, एक क्लिक करते ही खाली हो गया अकाउंट
I
I
I
Iएक महिला को ऑनलाइन शॉपिंग में छूट का झांसा देकर ठग ने 37 हजार रुपये साफ कर दिए। ठग ने महिला के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा था। एक क्लिक करते ही महिला का बैंक अकाउंट खाली हो गया। पीड़िता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णानगर निवासी पूनम का शहर के एक बैंक में खाता है। पूनम काफी समय से ऑनलाइन शॉपिंग कर रही है। उसके मोबाइल पर शुक्रवार को एक फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि वह एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बोल रहा है। उसने बताया कि दीपावली को देखते हुए कंपनी की तरफ से अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर दिया गया है।
विज्ञापन

I
Iइसमें कंपनी के पुराने ग्राहकों को ऑनलाइन उत्पाद खरीदने पर भारी छूट दी जाएगी। इसके लिए उन्हें कंपनी की तरफ से कुछ औपचारिकता पूरी करनी होगी। इसके लिए उसने महिला के माेबाइल के व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। उसने लिंक खोला तो इससे जुड़ी औपचारिकता पूरी करने के लिए कहा। उसकी बातों मेें आकर महिला ने मोबाइल पर भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया। तुरंत ही उसके खाते से 37 हजार रुपये की रकम साफ हो गई। खाते से निकासी का मैसेज आने पर उसके होश उड़ गए। महिला ने बैंक जाकर जानकारी जुटाई तो पता चला कि यह रकम किसी और खाते में भेजी गई है। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।I
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed