फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   3.50 lakhs recovered from those who did not

Roorkee News: किराएदार का सत्यापन नहीं कराने वालों से 3.50 लाख वसूले

Sun, 14 May 2023 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 14 May 2023 01:15 AM IST
विज्ञापन
3.50 lakhs recovered from those who did not

विज्ञापन
पुलिस ने अभियान चलाकर किराएदारों का सत्यापन नहीं कराने वालों पर जुर्माना लगाकर 3.50 लाख रुपये की राजस्व वसूली की। अभियान के दौरान पुलिस ने 110 लोगों के यहां रह रहे किराएदारों का सत्यापन किया।



भगवानपुर प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने पुलिस टीम के साथ भगवानपुर कस्बा सहित क्षेत्र के ग्राम मक्खनपुर, रायपुर, सिसोना, सिकंदरपुर, पुहाना, शाहपुर, करौंदी, मंडावर व औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य गांवों में पहुंचकर बाहरी राज्य के रहने वाले लोगों के सत्यापन किए। इस दौरान पुलिस की सत्यापन करने की कार्रवाई की भनक लगते ही कुछ लोग कमरों के ताले लगाकर फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई से भगवानपुर क्षेत्र में किराए के मकानों में रहने वाले बाहरी राज्य के लोगों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


भगवानपुर क्षेत्र के गांवों में किराए पर रहने वाले बाहरी राज्य के 110 लोगों का सत्यापन किया। इस दौरान सत्यापन नहीं कराने वाले 35 मकान मालिकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाकर साढ़े तीन लाख रुपये की राजस्व वसूली की। वहीं दूसरी ओर झबरेड़़ा थानाध्यक्ष धमेंद्र राठी के नेतृत्व में भी सत्यापन अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने मानकपुर, इकबालपुर व झबरेड़ा क्षेत्र में ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले मजदूरों का सत्यापन किया। कई मजदूर बिना सत्यापन के ही काम करते हुए मिले। उनके मकान मालिक पर जुर्माना लगाया गया। वहीं तीन गन्ना कोल्हूओं में पुलिस ने सात के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed