{"_id":"5c0eb3a3bdec2241cc618c03","slug":"31544467363-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
कोहरे के चलते कई ट्रेनें समय से नहीं चल पा रही है। इसी के चलते रुड़की रेलवे स्टेशन पर हावड़ा मेल 13 घंटे की देरी से पहुंची। रेलवे स्टेशन पर एक बार फिर यात्रियों को हुजूम रहा। सुबह की कई ट्रेनें दोपहर बाद पहुंच पाई।
सोमवार सुबह 2 बजकर 07 मिनट पर रुड़की पहुंचने वाली हावड़ा मेल 13 घंटे की देरी से दोपहर तीन बजे यहां पहुंची। इसी तरह लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन का सुबह 6 बजकर 25 मिनट का है, लेकिन विलंब के चलते ये ट्रेन 2 घंटे की देरी से 8 बजकर 33 मिनट पर रुड़की पहुंची। देहरादून जन शताब्दी भी अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से रुड़की स्टेशन पर पहुंची। पाटलीपुत्र से चंडीगढ़ जाने वाली पाटलीपुत्र एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से, ऋषिकेश से वष्णो देवी जाने वाली हेमकुंड़ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से, चंडीगढ़ से लखनऊ जाने वाली लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रुड़की पहुंची। ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली दिल्ली पैसेंजर ट्रेन एक घंटे की देरी से, जम्मूतवी से कोलकाता जाने वाली सियालदाह एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहीं लक्सर रेलवे स्टेशन पर भी कई ट्रेनें देरी से पहुंची। जम्मूतवी से काठगोदाम जाने वाली गरीबरथ एक घंटे की देरी से, बरौनी से जम्मूतवी जाने वाली मोर ध्वज एक्सप्रेस 11 घंटे की देरी से, इलाहाबाद से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से, बादीकुई से ऋषिकेश जाने वाली आगरा कैंट आठ घंटे की देरी से, दरभंगा से अमृतसर जाने वाली दरभंगा एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से लक्सर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यातायात निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि रात के समय कोहरा आने के कारण ट्रेनें लेट चल रही हैं।