फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   एमडीएम में हीलाहवाली को लेकर डीईओ बेसिक सख्त

एमडीएम में हीलाहवाली को लेकर डीईओ बेसिक सख्त

Sun, 04 Nov 2018 12:10 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
एमडीएम में हीलाहवाली को लेकर डीईओ बेसिक सख्त
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन

मिड-डे मील (एमडीएम) में हीलाहवाली को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ने नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापकों को आदेश जारी किए हैं कि वे एमडीएम को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही न करें। अन्यथा दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

अक्सर सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन (एमडीएम) की गुणवत्ता पर सवाल उठते रहते हैं। बताया जा रहा है कि एमडीएम की निरंतर मिल रही शिकायतों पर जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी सख्त नजर आए। उन्होंने एमडीएम को लेकर कई बिंदुओं पर आदेश जारी किए हैं। आदेश में कहा गया है कि विद्यालय में मध्याह्न भोजन के संचालन के लिए समिति का गठन किया जाए। ताकि मध्याह्न भोजन में पारदर्शिता लगाई जाए। सब्जी, दाल मसाले और अन्य कुकिंग सामग्री क्रय करने के लिए अध्यापकों की समिति का गठन किया जाए, एसएमसी की बैठक निरंतर आयोजित की जाए, मध्याह्न भोजन पंजिका में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सुबह 11 बजे तक पंजिका में अपडेट कर दी जाए। इसके साथ ही कई अन्य बिंदुओं का भी हवाला देते हुए विद्यालय में मध्याह्न भोजन योजना का क्रियान्वयन के आदेश दिए गए है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने बताया कि यदि इसके बाद भी एमडीएम में हीवाहवाली की जाती है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed