{"_id":"5a53b9e24f1c1b48198b5aa5","slug":"31515436514-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल प्रबंधन और किसानों के बीच बैठक में कई मुद्दों पर वार्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिल प्रबंधन और किसानों के बीच बैठक में कई मुद्दों पर वार्ता
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लक्सर। गन्ने की दो अगैती प्रजाति को लेकर शुगर मिल प्रबंधन और किसानों के बीच चल रहे विवाद के निपटारे को लेकर बैठक आयोजित की गई। कई घंटे चली बैठक में इस वर्ष इन दोनों प्रजातियों को सामान्य श्रेणी के गन्ने में खरीदने को लेकर सहमति बन गई। इस पर दोनों के बीच विरोध समाप्त हो गया। इन दोनों प्रजातियों को लेकर मिल ने पिछले वर्ष किसानों की दस रुपये प्रति क्विंटल की कटौती कर दी थी लेकिन, मिल ने इसी वर्ष किसानों की काटी राशि का भुगतान भी कर दिया था।
लक्सर शुगर मिल और क्षेत्र के किसानों के बीच गन्ने की कोशा-96268 और कोशा-98247 अगैती प्रजातियां की खरीद को लेकर पिछले वर्ष से विवाद चला आ रहा है। पिछले वर्ष लक्सर मिल ने इन दोनों प्रजातियों को रिजेक्ट प्रजाति की बताते हुए दस रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान कम किया था, लेकिन किसानों ने गन्ना मंत्री से शिकायत कर पिछले सप्ताह मिल ने काटी राशि का भुगतान कर दिया था। इस वर्ष फिर से मिल ने किसानों की इन दोनों प्रजातियों के गन्ने को रिजेक्ट बताना शुरू कर दिया। इसको लेकर मिल और किसानों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चला रहा था। इसके निपटारे के लिए सोमवार को लक्सर मिल, क्षेत्रीय किसानों और गन्ना समिति के अधिकारियों के बीच बैठक आयोजित की गई। इसमें मिल प्रबंधन का कहना था कि यह गन्ने की दोनों प्रजातियां डुप्लीकेट हैं। इससे रिकवरी साढ़े आठ फीसदी से कम है। इसकी वजह से इन दोनों प्रजातियों के गन्ने को खरीदने से मिल को नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों का कहना था कि इन प्रजातियों का बीज लक्सर मिल ने उन्हें उपलब्ध कराया था। अब मिल इन प्रजातियों को डुप्लीकेट बता रहा है। कई घंटे चली बैठक के बाद सहमति बनी कि इस वर्ष लक्सर मिल इन दोनों प्रजातियों को सामान्य प्रजाति के भाव में खरीदेगी। इसके बाद दोनों के बीच सहमति बनी और विवाद समाप्त हो गया। बैठक में लक्सर मिल के प्रधान प्रबंधक अजय खंडेलवाल के अलावा गन्ना विकास समिति के विशेष सचिव सूरजभान सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक अशोक कुमार, चेयरमैन चौधरी महिपाल सिंह, सत्यवीर गुर्जर, जयपाल सिंह फौजी, हुकम सिंह, संदीप चौधरी, निर्दोष कुमार, सुखपाल सिंह, सुशील करणपुर, संजय कुमार, राजबीर, बीर सिंह, मांगेराम, जगमेर सिंह, करण सिंह, वचन सिंह, प्रीतम सिंह, वीरेंद्र सिंह, महक सिंह, बुद्ध सिंह, मौसम कुमार, चंद्रपाल सिंह, चंद्र पाल सिंह, रणबीर सिंह, नेत्रपाल, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।