फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   आध्यात्मिक संस्था में निर्माण कार्य को लेकर हंगामा

आध्यात्मिक संस्था में निर्माण कार्य को लेकर हंगामा

Tue, 09 Jan 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
आध्यात्मिक संस्था में निर्माण कार्य को लेकर हंगामा
रुड़की। गोरक्षनाथ मंदिर और आश्रम में हो रहे निर्माण कार्य को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को उस समय हंगामा हो गया जब महंत योगी मंगलनाथ की पत्रकारवार्ता में कालोनीवासी पहुंचे और उन पर मंदिर के बजाय व्यावसायिक कांप्लेक्स कराने का आरोप लगाया। जबकि महंत ने इससे पहले ही आरोपों को गलत बताते हुए दावा किया था कि मंदिर का विस्तार कराया जा रहा है। कुछ लोग उन्हें बदनाम कर रहे हैं। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गणेशपुर के पास चावमंडी स्थित श्री गुरु गोरक्षनाथ आश्रम परिसर में इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। चार दिन पहले आसपास के लोगों ने प्रशासन को शिकायत की थी कि पौराणिक मंदिर को तोड़कर यहां के संत व्यावसायिक कांप्लेक्स बनवा रहे हैं। इस पर काम बंद करा दिया था। सोमवार को आश्रम के महंत योगी मंगलनाथ ने अपना पक्ष रखने के लिए आश्रम में प्रेसवार्ता बुलवाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि कुछ लोग उन्हें बेवजह बदनाम कर रहे हैं। वे इस बात का शपथ पत्र देने को तैयार हैं कि यहां कोई व्यावसायिक कांप्लेक्स नहीं बनाया जा रहा है बल्कि सत्संग हाल आदि का निर्माण कर मंदिर का विस्तार कराया जा रहा है। उन्होंने कुछ लोगों पर अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया। पत्रकारवार्ता चल ही रही थी कि आसपास के कई लोग परिसर में आ गए। उन्होंने महंत योगी मंगलनाथ के इस तर्क का विरोध किया कि यहां मंदिर बनाया जा रहा है। उन्होंने मीडियाकर्मियों को पुराने मंदिर के फोटो दिखाते हुए आरोप लगाया कि पौराणिक मंदिर को ध्वस्त कर अब यहां व्यावसायिक कांप्लेक्स बनाया जा रहा है। जिसे बनने नहीं दिया जाएगा। कुछ लोग आश्रम संचालकों के पक्ष में थे। दोनों पक्षों के आमने-सामने आने पर मौके पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। सूचना पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी, एसएसआई चंद्रमोहन सिंह, दारोगा कुलदीप शाह आदि के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों की बातें सुनी। इसके बाद उन्होंने कहा कि निर्माण की जांच प्रशासन कर रहा है। जो भी प्रशासन का निर्णय होगा उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने माहौल खराब करने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी दी। पत्रकारवार्ता के दौरान योगी मंगलनाथ, योगी सागरनाथ और योगी रविनाथ आदि मौजूद रहे। विरोध करने वालों में नीरज सिंह, रेणु शर्मा, भावना, प्रीति, रीमा, शीला, राहुल चौधरी आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed