फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   बसपा को फिर बड़ी शक्ति बनाएंगे: राजभर

बसपा को फिर बड़ी शक्ति बनाएंगे: राजभर

Fri, 05 Jan 2018 10:49 PM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
बसपा को फिर बड़ी शक्ति बनाएंगे: राजभर

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
रुड़की।
बिखरे बहुजन समाज को पार्टी से जोड़कर उत्तराखंड में बड़ी ताकत बनाने के लिए बहुजन समाज पार्टी फिर से जुट गई है। रामअचल राजभर को फिर से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में जोश है। फिर से प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद पहली बार यहां पहुंचे राजभर के स्वागत को उमड़े कार्यकर्ताओं से इसकी तस्दीक होती है। राजभर ने भी बसपा को उत्तराखंड में फिर से बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करने का संकल्प जताया। कहा कि निकाय चुनाव में पूरी ताकत से पार्टी चुनाव लड़कर अपनी ताकत का अहसास कराएगी।
एक बार फिर से बसपा के प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी मिलने के बाद शुक्रवार को पहली बार प्रदेश के दौरे पर आए रामअचल राजभर का रुड़की रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि बसपा उत्तराखंड में बड़ी राजनीतिक ताकत रही है। पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी के सात विधायक जीते थे। दूसरे चुनाव में आठ सीटें जीती। भले ही उसके बाद पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा। बावजूद इसके उत्तराखंड में पार्टी के लिए काफी संभावनाएं हैं। पार्टी के पास समर्पित कार्यकर्ताओं की लंबी कतार हैं। कुछ नाराज दमदार साथियों को फिर मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामअचल राजभर ने कहा कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश में हुए निकाय चुनावों में बसपा को बड़ी सफलता मिली है। उत्तराखंड में भी पार्टी ऐसी ही सफलता हासिल करेगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने बसपा को कमजोर करने का प्रयास किया उन्हें जनता ने ही सजा दे दी। कहा कि अब पार्टी को नया क्लेवर दिया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने कहा कि रामअचल राजभर के प्रभारी बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed