फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   31 thousand rupees were stolen from the account on the pretext of discount in shopping

Roorkee News: शॉपिंग में छूट का झांसा देकर खाते से उड़ाए 31 हजार

Sun, 15 Oct 2023 06:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 06:43 PM IST
विज्ञापन
31 thousand rupees were stolen from the account on the pretext of discount in shopping
साइबर ठगों ने महिला को दिया झांसा, एक कंपनी का बताया कर्मी
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर, पुलिस ने मामला साइबर सेल को भेजा

संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। साइबर ठगों ने एक महिला को ऑनलाइन शॉपिंग करने पर छूट देने का झांसा देकर खाते से हजारों की रकम साफ कर दी। महिला की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुभाषनगर निवासी सोनिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने बताया कि वह एक ऑनलाइन सामान बिक्री करने वाली कंपनी का कर्मचारी है। बताया कि उनकी कंपनी की ओर से त्योहारी सीजन पर ऑनलाइन खरीदारी करने पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अगर वह कोई ऑनलाइन सामान खरीदती हैं तो उन्हें छूट दी जाएगी। छूट के लिए उन्हें कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन

इसके बाद उनके मोबाइल पर एक लिंक आया। उन्होंने लिंक खोलकर देखा तो कोई जानकारी नहीं दी गई थी। कुछ देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से 31 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही मामले को जांच के लिए साइबर सेल हरिद्वार भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed