फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   31 thousand rupees stolen by luring people with discounts in online shopping

Roorkee News: ऑनलाइन शॉपिंग में छूट का झांसा देकर 31 हजार उड़ाए

Wed, 27 Aug 2025 11:56 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
31 thousand rupees stolen by luring people with discounts in online shopping
ऑनलाइन शॉपिंग में छूट देने का लालच देकर साइबर ठग ने महिला के खाते से 31 हजार रुपये उड़ा लिए। ठगी का शिकार हुई महिला ने पुलिस में मामले की शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ढंडेरा निवासी सुनीता को बुधवार सुबह एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी का कर्मचारी बताया। कहा, विशेष ग्राहकों को 40 से 45 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। इसी बहाने उसने महिला को व्हाट्सऐप पर एक लिंक भेजा और औपचारिकता पूरी करने के लिए उसे खोलने को कहा। जैसे ही महिला ने लिंक खोला, उनके बैंक खाते से 31 हजार रुपये गायब हो गए। खाते से पैसे कटने का मैसेज आते ही उन्हें ठगी का पता चला। पीड़िता ने तुरंत पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed