उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की ओर से इंजीनियर्स डे पर आयोजित शिविर में 30 लोगों ने रक्तदान किया। महासंघ के जिला सचिव शंकर सिंह चौहान ने बताया कि संघ हर साल इंजीनियर आरके दत्त की पुण्य तिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित करता है। इसी उपलक्ष्य में बुधवार को सबसे पहले गंगोत्री भवन में हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता इं. सुभाष उपाध्याय और इं. विपिन गौतम ने आरके दत्त के जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान भवन परिसर में पौधरोपण किया गया। इसके बाद संघ ने सिविल लाइंस स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. रजत सैनी ने कहा कि संघ ने रक्तदान शिविर लगाकर सराहनीय कार्य किया है। इनके सहयोग से ब्लड बैंक में कभी खून की कमी नहीं आती। शिविर में संघ के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसमें 30 लोगों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक स्टाफ पवन कश्यप, बिट्टू सैनी, गीता शर्मा और हिमांशु राणा ने रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर शिव कुमार धीमान, गगन गौड़, विष्णुदत्त, आशुतोष शर्मा, मोहम्मद नावेद, कुमुद नारायण, दानिश खान आदि मौजूद रहे। संवाद