फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   30 thousand cheated from hotel worker in the name of sending him to Thailand

Roorkee News: थाईलैंड भेजने के नाम पर होटलकर्मी से 30 हजार ठगे

Tue, 17 Oct 2023 11:41 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
30 thousand cheated from hotel worker in the name of sending him to Thailand

विज्ञापन




एक होटल कर्मी को थाईलैंड भेजने के नाम पर 30 हजार ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

सिविल लाइंस निवासी महेश कुमार ने कोतवाली रुड़की पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उसने बताया कि वह पुरानी टिहरी का रहने वाला है। लंबे समय से वह रुड़की सिविल लाइंस में रह रहा है। वह एक होटल कर्मचारी है। होटल में आए एक ग्राहक ने उसे बताया कि वह उसकी सर्विस से खुश है। उसके एक दोस्त का थाईलैंड में होटल है। वह विदेश में नौकरी करने का इच्छुक है तो बता देना। इस दौरान वह अपना फोन नंबर भी देकर गया। इसी बीच उसने फोन किया तो उसने बताया कि वह टिकट और पासपोर्ट तो खुद ही बनवा देगा। कुछ फीस लगेगी।




झांसे में आकर उसने 30 हजार रुपये उस व्यक्ति को दे दिए। उसने उसे थाईलैंड जाने के लिए दिल्ली बुला लिया। यहां पर उसको एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वह किसी तरह से दिल्ली से रुड़की पहुंचा। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed