{"_id":"61e4367b6874a079c01d3e43","slug":"27-people-found-corona-positive-at-narsan-border-roorkee-news-drn401794157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉर्डर पर सघन चेकिंग, कोरोना जांच भी जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारसन बॉर्डर पर चुनाव के मद्देनजर वाहनों की चेकिंग करती पुलिस।
- फोटो : ROORKEE
Link Copied
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नारसन बॉर्डर पर पुलिस की ओर से सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस ने बॉर्डर से गुजरने वाले सभी वाहनों की सख्ती से चेकिंग की। साथ ही वाहनों की गहनता से तलाशी ली। साथ ही कोरोना जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मकर संक्रांति के स्नान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना जांच के लिए सात काउंटर सुचारु किए गए हैं जो शिफ्टों में यात्रियों की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के बाद ही पुलिस ने बॉर्डरों पर सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं 14 जनवरी को मकर संक्रांति के पर्व से एक दिन पहले एक प्राइवेट कंपनी की ओर से कोरोना जांच के लिए सात काउंटरों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे पहले तक एक काउंटर पर ही जांच हो रही थी। अब सात काउंटरों पर हर समय 14 कर्मचारियों की तैनाती है। एक दिन में चार शिफ्टों में कर्मचारियों की अदला बदली की जा रही है ताकि सभी यात्रियों की आसानी से कोरोना जांच की जा सके। वहीं, पुलिस बॉर्डर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की गहनता से तलाशी कर रही है। रविवार को नारसन बॉर्डर पर बड़ी संख्या में पुलिस ने सड़क पर उतरकर वाहनों की तलाशी ली। रविवार को लगभग 2845 लोगो की जांच की गई। जांच में 27 लोग पॉजिटिव पाए। उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। इस दौरान चौकी प्रभारी बृजपाल सिंह समेत आदि मौजूद रहे। उधर, सीओ पंकज गैरोला ने बताया कि बॉर्डर पर सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।