फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   26 trains will run on tracks from today, passengers get relief

Roorkee News: आज से पटरी पर दौड़ेंगी 26 ट्रेनें, यात्रियों को मिली राहत

Fri, 28 Feb 2025 11:49 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
26 trains will run on tracks from today, passengers get relief
लक्सर। ट्रेनों के निरस्त होने से परेशानी झेल रहे रेल यात्रियों को अब राहत मिलने की उम्मीद है। सर्दी और कोहरे के चलते बीते तीन माह से निरस्त चल रहीं 26 ट्रेनें आज से वापस पटरी पर दौड़ने लगेंगी।
विज्ञापन

सर्दियों में कोहरे के चलते रेलवे लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन दिसंबर से फरवरी माह के मध्य निरस्त करता है। जिसको लेकर कोहरे के चलते मुरादाबाद मंडल में 26 ट्रेनों का संचालन 1 दिसंबर से 28 फरवरी के मध्य निरस्त किया गया था। इनमें लक्सर, रुड़की, हरिद्वार से गुजरने वाली बनमनखी-अमृसर एक्सप्रेस, योगनगरी ऋषिकेश जम्मूतवी एक्सप्रेस, अमृतसर- लालकुआं एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस, वाराणसी-देहरादून एक्प्रेस, अमृतसर-टाटानगर एक्सप्रेस, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी एक्सप्रेस, कानपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत 26 दैनिक और साप्ताहिक ट्रेनें शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि कोहरे के चलते निरस्त की गई ट्रेनों का संचालन एक मार्च से दोबारा शुरू हो रहा है।
विज्ञापन




ट्रेनों में लगाए जाएंगे अतिरिक्त कोच



यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे आठ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने जा रहा है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन में 3 मार्च से 1 अप्रैल तक 1 स्लीपर और 1 वातानुकूलित कोच अतिरिक्त लगा रहा है। जबकि ऋषिकेश बाड़मेर एक्सप्रेस में 1 मार्च से स्थायी रूप से एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाया जाएगा। ऋषिकेश-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन में 2 मार्च से 1 अतिरिक्त स्लीपर कोच लगा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान

ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को शुक्रवार को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जयनगर से अमृतसर जाने वाली शहीद एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार को भी अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से लक्सर पहुंची। देहरादून से सहारनपुर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब आधा घंटा देरी से लक्सर पहुंची। इसके अलावा दरभंगा से अमृतसर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन करीब एक घंटा देरी से लक्सर पहुंची। दिल्ली से हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन ढाई घंटे की देरी से चली। हरिद्वार से लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन करीब दो घंटे की देरी से चली। जबकि पुरी से योगनगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्सप्रेस लगभग पांच घंटों की देरी से गंतव्य तक पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed