फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   22 trains canceled due to non-interlocking

यात्रीगण ध्यान दें! नॉन इंटरलॉकिंग से 22 ट्रेनें रद्द

Mon, 17 Jan 2022 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
22 trains canceled due to non-interlocking
लखनऊ रेल मंडल के आलमनगर से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच प्रस्तावित रेलवे लाइन के दोहरीकरण के कारण रेलवे ने कई ट्रेनों को 25 जनवरी तक रद्द कर दिया है। शादियों के सीजन में बड़ी संख्या में ट्रेनों के रद्द होने के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं, रेलवे इन ट्रेनों में बुक टिकटों का पूरा किराया यात्रियों को लौटाएगा। मुरादाबाद मंडल में 22 ट्रेनों को रद्द किया गया है, जिनमें लक्सर रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें भी शामिल हैं। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुधीर कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल में रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम चल रहा है। इस कारण कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है।
विज्ञापन

इन ट्रेनों को किया रद्द
12355 अर्चना एक्सप्रेस 18 जनवरी को नहीं चलेगी
12356 अर्चना एक्सप्रेस 19 जनवरी को नहीं चलेगी
13005 हावड़ा-अमृतसर (पंजाब) मेल 15 से 22 जनवरी तक नहीं चलेगी
13006 अमृतसर-हावड़ा मेल 17 से 24 जनवरी तक नहीं चलेगी
3151 कोलकाता-जम्मू तवी एक्सप्रेस 19 से 22 जनवरी तक नहीं चलेगी
13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 से 24 जनवरी तक नहीं चलेगी
13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 15 से 22 जनवरी तक नहीं चलेगी
13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस 17 से 24 जनवरी तक नहीं चलेगी
15074 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 20 से 22 जनवरी तक नहीं चलेगी
15075 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस 18, 21, 23 और 24 को नहीं चलेगी
15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस 18, 20, 22 और 23 जनवरी को नहीं चलेगी
04320 शाहजहांपुर से लखनऊ 18 से 23 जनवरी तक नहीं चलेगी
04356 बालामऊ-लखनऊ चारबाग एक्सप्रेस 18 से 23 जनवरी तक नहीं चलेगी
04319 लखनऊ-शाहजहांपुर ट्रेन 18 से 23 जनवरी तक नहीं चलेगी
04355 लखनऊ-शाहजहांपुर ट्रेन 18 से 23 जनवरी तक नहीं चलेगी
11109 झांसी-लखनऊ इंटरसिटी का संचालन 18 से 23 जनवरी तक बंद रहेगा
11110 लखनऊ-झांसी इंटरसिटी का संचालन 18 से 23 जनवरी तक बंद रहेगा
04327 सीतापुर सीटी से कानपुर जाने वाली ट्रेन 18 से 23 जनवरी तक नहीं चलेगी
04328 कानपुर से सीतापुर सीटी को जाने वाली ट्रेन 18 से 23 जनवरी तक नहीं चलेगी
05379 लखनऊ-कासगंज अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 18 से 23 जनवरी तक नहीं चलेगी
05380 कासगंज-लखनऊ अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 18 से 23 जनवरी तक नहीं चलेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed