{"_id":"5babd4f8867a55013e75ca00","slug":"21537987832-roorkee-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू के चालान काटने पर भड़के सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू के चालान काटने पर भड़के सफाईकर्मी
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
सीपीयू ने नगर निगम के सफाई कर्मचारी का चालान काट दिया, जिसके बाद कर्मचारी भड़क गए। निगम के अधिकारियों से मिलकर ट्रैफिक पुलिस लाइन में सफाई व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दे दी। हालांकि निगम के अधिकारियों ने कर्मचारियों को मामले में वार्ता कर समाधान कराने का भरोसा दिलाकर उन्हें शांत कराया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, निगम की ओर से रोडवेज बस स्टैंड पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर निगम की टीम गाड़ी में सामान लेकर रोडवेज स्टैंड पर पहुंची थी। लेकिन इस दौरान सफाई का कुछ सामान नगर निगम में ही छूट गया था। बताया जाता है कि एक सफाई कर्मचारी स्कूटी पर सामान लेने के लिए नगर निगम जा रहा था। रास्ते में बस स्टैंड के बाहर खड़े सीपीयू के जवानों ने सफाई कर्मचारी का हेलमेट नहीं पहनने के तहत चालान काट दिया। सफाईकर्मी और सीपीयू के बीच तीखी झड़प हो गई। सफाईकर्मी नगर निगम पहुंचा और अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही ट्रैफिक पुलिस लाइन समेत सीपीयू कार्यालय और जेल परिसर से भी कूड़ा नहीं उठाने की चेतावनी दी। सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत पांडे ने बताया कि सफाईकर्मी विशेष परिस्थति में सामान लेने के नगर निगम जा रहा था। ऐसे में सीपीयू को व्यवहारिकता समझनी चाहिए। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।